{"_id":"edf101733ecd3d387c62e89f8be4354d","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-417","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक की गाड़ी से टकराई चुनाव की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक की गाड़ी से टकराई चुनाव की बस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी से लौट रही रोडवेज बस प्रेक्षक की गाड़ी से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्रेक्षक और पुलिसकर्मियों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह जख्मी हो गया। विभाग में इसकी जानकारी दी गई है।
लालगंज डिपो की बस चुनाव ड्यूटी में लगी थी।
शुक्रवार को बस मुख्यालय से होमगार्डों को लेकर पट्टी गई थी। यहां से छोड़कर लौट रही थी। नगर कोतवाली के सदरमोड़ के पास प्रेक्षक की गाड़ी से रोडवेज का पीछे का हिस्सा टकरा गया। इसके बाद प्रेक्षक के साथ रहे वर्दीधारियों ने बस को ओवरटेक करके रोक लिया। प्रेक्षक के पहुंचने के बाद बस में घुसकर चालक की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह जख्मी हो गया। चालक ने डिपो पहुंचकर इसकी जानकारी विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों के साथ अपने साथियों को दी। इससे रोडवेज चालकों में रोष है। एआरएम रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक और पुलिस विभाग के कर्मचारियाें ने घटना की जानकारी दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।