{"_id":"3c648d374e0365c60841dd228b15ef90","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-414","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो सका विक्रांत की हत्या का खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो सका विक्रांत की हत्या का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के विक्रांत की हत्या का खुलासा अभी तक नहीं हुआ। आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के अंदर खुलासा का दावा करने वाली पुलिस अब चुनाव के बाद आरोपियों का नाम सार्वजनिक करने की बात कह रही है। हालांकि थाने के लॉकअप में पांच दिनों तक बंद रहने वाले आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया है।
अमेठी जिले के धौरहरा गांव निवासी विक्रांत (23) की हत्या 17 अक्तूबर को उस समय कर दी गई थी, जब वह टाउन एरिया अंतू से दुर्गापूजा देखकर वापस जा रहा था। बताया जाता है कि हत्या का खुलासा करने में फिसड्डी रहने वाले तत्कालीन एसओ मृतुंजय मिश्र को अपनी कुर्सी भी गंवानी पड़ी। थाने की कमान संभालते ही नवागत एसओ ने तीन दिन के अंदर ही एक महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच कर थाने के लॉकअप में डाल दिया।
पुलिस हत्या का खुलासा करती, इससे पहले आरोपियों को छुड़ाने के लिए नेताओं के फोन घनघनाने लगे। बताते हैं कि पहले तो दरोगा अपनी बात पर अडे़ रहे, मगर बाद में आरोपियों को लॉकअप से छोड़ दिया गया। अंतू एसओ राजकिशोर ने नेताओं के दबाव से इनकार करते हुए बताया कि हत्यारोपी उनके संपर्क में हैं, पंचायत चुनाव के बाद हत्या का खुलासा किया जाएगा।