{"_id":"27a7c1d51fb14e907c4e541956a35181","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-412","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतपुर में मतदाता सूची से 597 नाम गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतपुर में मतदाता सूची से 597 नाम गायब
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता के पवर्तपुर गांव में करीब 597 मतदाताओं का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। इससे आक्रोशित लोग कचहरी पहुंचे। ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज जिला प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
पर्वतपुर गांव से आए तमाम ग्रामीणों का आरोप था कि वर्ष 2010 की मतदाता सूची में गांव में 2470 मतदाता थे। मगर वर्ष 2015 के चुनाव में यह संख्या बढ़ने के बजाय घटकर तकरीबन 1873 हो गई है। इस प्रकार 597 मतदाताओं का नाम गायब कर दिया गया।
धर्मेंद्र कुमार और अजय कुमार का आरोप था कि अधिकारियों से फरियाद करने के बाद भी कोई पहल नहीं हो रही है। एक दिसंबर को होने वाले चुनाव के पहले मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की मांग की है। इस मौके पर रामपूजन, फूलचंद्र, रामकेवल, सतीश कुमार, हरिकेश कुमार, बृजेश कुमार, विकास कुमार, छोटेलाल, रबी, भाईलाल, अजीत आदि मौजूद रहे।