फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

अब स्वदेशी रेशे से लिनेन का कपड़ा तैयार करेंगी मिलें

Sat, 21 Nov 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
देश के किसानों और वस्त्र उद्योगों के लिए अच्छी खबर है। अब लिनेन का कपड़ा अपने ही देश में पैदा हुए रेशे से बन सकेगा। किसान फ्लैक्स फसल की खेती करके लिनेन नामक रेशे की पैदावार करेंगे। बाद में टेक्सटाइल मिलें इसे खरीदकर कपड़ा तैयार करेंगी। सब कुछ ठीक रहा तोे विदेश से महंगा रेशा आयात करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। प्रतापगढ़ के सनई अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों की कई सालों की मेहनत के बाद यह संभव हो सका है। इसकी खेती यूपी, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में की जा सकती है।
विज्ञापन


रिसर्च सेंटर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी की देखरेख में वैज्ञानिकों ने फ्लैक्स नामक फसल से रेशे की एक ऐसी प्रजाति खोज निकाली है जिससे लिनेन का कपड़ा तैयार किया जाएगा। यह देश की पहली प्रजाति है। वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति का नाम टियरा ( जेआरएफ-2) रखा है। कृषि मंत्रालय ने टियरा प्रजाति को पेटेंट करवा दिया है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद जिले के सनई अनुसंधान केंद के साथ ही देश के कई अन्य रिसर्च सेंटरों के फार्म हाउस पर इसकी खेती का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



वर्तमान में हमारा देश लिनिन के रेशे का आयात यूरोपीय देशों जैसे कनाडा, चीन, बेल्जियम, हालैंड एवं फ्रांस आदि देशों से करता है। अगर यह देश में ही तैयार हुआ तो कपड़े सस्ते हो सकते हैं। मालूम हो कि टियरा प्रजाति के रेशे का उत्पादन अगर सही ढंग से किया जाता है तो लगभग 15 क्विंटल प्रति हेक्टेअर रेशा प्राप्त किया जा सकता है। बाजार में इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चार महीने में तैयार होने वाली फसल है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के प्रथम पखवारे तक का समय फ्लैक्स की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त है। फ्लैैक्स के पौधों से रेशा निकालने के लिए हाथ और यांत्रिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। डॉ.मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रमुख वैज्ञानिक, प्रतापगढ़ सनई अनुसंधान केंद्र यह देश की पहली ऐसी प्रजाति है जिसके रेशे से लिनेन का कपड़ा तैयार होगा। टियरा नाम की इस प्रजाति को भारत सरकार ने हाल ही में पेटेंट कर दिया है। इस रेशे के उत्पादन के बाद देश की कपड़ा मिलों को विदेशों से लिनेन के लिए रेशा मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed