फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

घर-घर विधि विधान से हुई लक्ष्मी-गणेश की पूजा

Wed, 11 Nov 2015 04:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 11 Nov 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जगमग दीपों के साथ दीपावली मनाई गई। शाम होते ही लोगों के घर- आंगन रोशन हो गए। जलते दीपों से ऐसा प्रतीत हुआ मानों आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। लोगों ने लक्ष्मी और गणेश की पूजा कर उनसे सुख-शांति और संपन्नता की कामना की।
विज्ञापन


दीपावली की शाम दीपों से रोशन हुई। दिन में ही पूजन की तैयारियों के साथ ही सजावट भी कर ली गई थी। हर घर में दीपमालाएं सजाकर लक्ष्मी का स्वागत किया गया। शहर में बिल्डिंगों को विद्युत झालरों से सजाया गया था तो गांव में दीपों से घर की मुंडेरें रोशन हुईं। घरों में दीपों से रंगोली भी सजाई गई थी। घर आंगन के साथ ही गांवों में खेत और खलिहान में भी दीप जलाए गए। हर घर में खुशियां बिखरी दिख रहीं थी। चारों तरफ हर्षोंउल्लास का वातारण रहा। घरों में लोगों ने विधि विधान से गणेश व लक्ष्मी की पूजा की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। अभिभावकों ने पूजन के बाद बच्चों के साथ अतिशबाजी भी की। शहर में शाम होते ही पटाखे छूटने लगे।
विज्ञापन


दिन भर हुई दुकानदारी के बाद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी का आह्वान किया गया। दीपक जलाने के साथ लक्ष्मी पूजन किया गया। इसके बाद गल्ले में ताला लगाया गया। व्यापारियों ने पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया। शुभ मुहूर्त 05.10 से 19.46  तक ही होने के कारण इस बार दीवाली पर दुकानों में जल्द पूजा हो गई। दुकानों पर लोगों की भीड़ को परिजनों व कर्मचारियों के हवाले कर पूजा जल्द करवा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed