फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

निमिया के डार मैया झूलेली झुलनवा, हो कि झूमि-झूमि ना...

Sun, 18 Oct 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 18 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
क्षेत्र के बाबागंज मुख्यालय के पीछे स्थित मां भद्रकाली धाम बाबागंज में शनिवार को आयोजित देवी जागरण में श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। इस दौरान कई झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। बाबागंज ब्लाक मुख्यालय के पीछे स्थित सिद्धपीठ मां भद्रकाली देवी धाम में शनिवार को देवी जागरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य सीताराम सरोज ने फीता काटकर किया। इसके बाद इलाहाबाद के देवी जागरण ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को भाव विभोर कर दिया। भोजपुरी भजन गायिका शशिप्रभा पाण्डेय ने मां सरस्वती की वंदना के बाद जो गीतों की महफिल सजाई तो सभी झूम उठे।
विज्ञापन


निमिया के डार मैया झूलेली झुलनवा हो कि झूमि-झूमि ना, निमिया के डरिया मैया को लागेला सुहावन, आज जगराता है मां का जगराता है, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है जैसे गीतों पर दर्शक झूमते रहे। भजन की श्रृंखला में गायिका समीक्षा ने भी देवी गीत और श्रीकृष्ण के भजनों के माध्यम से सभी का मन मोहा। इसके साथ ही कलाकारों ने राधा कृष्ण की लीला, बरसाने की होली, श्री गणेश का नृत्य, महिषासुर का वध, शुक्र, शनि और हनुमान जी की झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष रामू पांडेय, ओंकार सिंह, आशुतोष पांडेय, सुबिन शुक्ला, लल्लू, द्विवेदी, रज्जू सिंह, प्रधान अखिलेश द्विवेदी, कुंवर सिंह, प्रमोद पटेल, एमडी सरोज, प्रधान महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed