फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

सई पुल पर लगा भीषण जाम

Mon, 21 Sep 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
सई नदी पुल पर सोमवार को एक ट्रक के फंसने से भीषण जाम लग गया। तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम में फंसीं एंबुलेंस के मरीजों को दूसरे वाहनों से अस्पताल लाया गया। जाम का असर शहर में भी रहा। चौक, सदर बाजार और बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। धूप और गर्मी से यात्री बेहाल रहे।
विज्ञापन


दोपहर को चिलबिला की ओर रेता लादकर जा रहा एक ट्रक पुल के बीचोंबीच खराब हो गया। इससे लंबा जाम लग गया। चिलबिला रेलवे फाटक से चौक घंटाघर तक वाहनों की कतार लग गई। दोनों ओर से वाहनों की भीड़ से पैदल चलना मुश्किल हो गया। तीन घंटे तक यह स्थिति बनी रही। उसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। जाम के चलते सदर बाजार चौराहा, चौक घंटाघर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


चिलबिला चौकी पुलिस ने जाम की सूचना कोतवाल को दी। इस पर जाम खुलवाने के लिए चीता मोबाइल की टीम पहुंची, मगर सफलता नहीं मिली। भीड़ के सामने उनकी एक न चली। बाद में कोतवाल ने ट्रैफिक पुलिस की मदद ली। मरीजों को लेकर अस्पताल आ रहीं एंबुलेंस भी जाम का शिकार हुईं। जाम में फंसे मरीजों को तीमारदार कंधे पर उठाकर ले गए। बाद में प्राइवेट वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचे। तब जाकर मरीजों की हालत में सुधार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी मार्केट और चौक से कचहरी रोड पर लंबा जाम लगा तो नगरवासियों को सड़क के बीच बने वाहन स्टैंड की याद आ गई। जो मौजूदा समय में नहीं था। शहरियों का कहना है कि सड़क के बीच स्टैंड बनने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होती थी। जाम नहीं लगता था। चारपहिया वाहनों के अंदर घुसने पर पाबंदी थी। लोगों ने जिला प्रशासन से दोबारा वाहन स्टैंड बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed