{"_id":"4bb77bfa49dc2393b76e63f02afaf07e","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-268","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटियामारी के चलते ब्रेकडाउन हो रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटियामारी के चलते ब्रेकडाउन हो रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटियामारी ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। रात हो या दिन बिजली की समस्या अक्सर बनी रहती है।
जगह-जगह लोगों ने बिना कनेक्शन के ही तारों में कटिया फंसा रखा है। इसके माध्यम से मोनो ब्लाक के साथ ही घर में पंखा कूलर आदि भी चला लिया जा रहा है। विद्युत विभाग के लोगों ने शासन के निर्देश पर छह महीने पहले कार्रवाई की थी। इसके बाद तो अब जैसे खुली छूट लोगों को मिल गई है। इसका नुकसान कनेक्शन धारकों को उठाना पड़ रहा है। उनके घर न तो ठीक से पंखा चलता है और न ही बल्ब जलता है। इतना ही नहीं कटियामारी के चलते बार-बार बिजली भी कटती रहती है। होता यह है कि कटिया लगने के कारण तारों में स्पार्किंग होती रहती है। ऐसे में ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ता है। इस बीच उपकेंद्र से बिजली कटी तो ठीक वरना ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। जिस जगह का ट्रांसफार्मर फुंक गया, वहां लोगों को कम से कम पखवारे भर मशक्कत करनी पड़ती है।