फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

पहाड़ा पूछने पर छात्रा को पीटा

Sun, 13 Sep 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
आठ का पहाड़ा पूछने पर एक छात्रा को एक शिक्षिका ने डंडे से पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर बालिका के पिता उलाहना देने पहुंचे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई। दो दिन बाद फिर दूसरी शिक्षिका ने छात्रा की पिटाई कर दी। साथ ही उसका नाम काटकर भगा दिया। उसका बस्ता भी जमा कर लिया गया। छात्रा के पिता ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर घटना से अवगत कराया था।
विज्ञापन

 
महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसकी बेटी रूपाली प्राथमिक विद्यालय चेतरा में कक्षा पांच की छात्रा है। 9 सितंबर को एक अध्यापिका ने पहाड़ा पूछने पर डंडे से उसे पीट दिया। इससे उसकी पीठ और हथेली की चमड़ी उधड़ गई। वह पत्नी संग उलाहना देने पहुंचे तो अध्यापिका संगीता ने सारी बात सुनी। इसी बीच पीटने वाली अध्यापिका ने अपने पति को घर से बुला लिया। आरोप है कि उसके पति ने पहुंचते ही रजिस्टर फाड़कर रिपोर्ट लिखवाने की बात कही।
विज्ञापन


बताते हैं कि गांव की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उसे अपशब्द भी कहे। वह वहां से लौट आया तो उसे बाजार में धमकी दी गई। यही नहीं कुछ सिपाहियों ने भी उसके के घर पर पहुंचकर धमकी दी। साथ ही उसके साथ मारपीट की। बाद में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। एसपी ने एसओ महेशगंज को इस मामले में पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि पिटाई करने वाली वाली शिक्षिका गांव के पूर्व प्रधान की बहू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed