फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बकरा के फेर में जान गवां बैठा रिटायर्ड फौजी

Sun, 06 Sep 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 06 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायआनादेव गांव में रविवार को बकरे के चक्कर में रिटायर्ड फौजी अपनी जान गवां बैठा। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। वह कुएं में गिरे बकरे को निकालने के लिए अंदर गया था।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायआना देव निवासी रज्जब अली (45) पुत्र अब्दुल अजीज सेना से रिटायर हुआ था। इसके बाद से वह घर पर ही रह रहा था। रविवार की सुबह करीब दस बजे वह दरवाजे पर बैठा था। इस बीच उसके घर के पास स्थित कुएं में एक बकरा गिर गया। रज्जब ने यह देखा तो उसकी जान बचाने के लिए कुएं में उतर गया। शोर पर ग्रामीण भी जुट गए। इस बीच गांव का शमशेर भी कुएं में उतर गया। शमशेर और रज्जब ने  बकरे को एक रस्सी में बांध दिया। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बकरे को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


शमशेर भी रस्सी को पकड़कर बाहर आ गया। रज्जब बाहर निकल रहा था कि रस्सी टूट गई और वह पानी में गिर गया। इससे वह कुएं में डूब गया। रज्जब को बचाने के लिए शमशेर समेत चार लोग फिर कुएं में उतरे, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। किसी ने इसकी जानकारी दमकलकर्मियों को दी। ग्रामीणों की मानें तो डेढ़ घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने कुएं में उतरने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने कटिया के सहारे रज्जब अली को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने रज्जब अली को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रज्जब का 14 वर्ष का बेटा अरमान, 18 वर्ष की बेटी सोनम और 20 वर्ष की बेटी अफसाना है। तीनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रज्जब अली 31 अगस्त को सेना से रिटायर होकर घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed