Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No cleaning carried out before Chhath; heaps of filth at Belha Devi Dham Ghat

Pratapgarh News: छठ से पहले नहीं हुई सफाई, बेल्हा देवी धाम घाट पर गंदगी का अंबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
No cleaning carried out before Chhath; heaps of filth at Belha Devi Dham Ghat
लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां लोगों ने शुरू कर दी हैं लेकिन मां बेल्हा देवी धाम स्थित सई नदी के घाट पर गंदगी का अंबार लगा है। घाट पर कांच के टुकड़े और विसर्जित मूर्तियों के अवशेष पड़े हैं। घाटों की सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीढ़ियों पर मिट्टी जमा है। फूल और पूजन सामग्री बिखरी पड़ी है।
विज्ञापन

छठ महापर्व 13 नवंबर से शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले पर्व से पहले गांवों में तालाबों और पोखरों के किनारे बेदी बनाने का काम शुरू हो गया है। कई जगहों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

सई नदी में इस बार पानी अधिक होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन के सामने चुनौती होगी। मंदिर के पुजारी रघु पंडा ने बताया कि घाटों की सफाई अब तक नहीं हो सकी है। जिले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सई नदी के तट पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। घाटों पर गंदगी के साथ सीढ़ियों पर सिल्ट जमा होने से परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--वर्जन--
छठ पूजा की तैयारी को लेकर सफाई अभियान जल्द ही शुरू कराकर घाटों को साफ-सुधरा किया जाएगा। इसके लिए सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। - राकेश कुमार, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed