{"_id":"dacc54a757d60db273c631c00b6d4cac","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-238","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सूरत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हर तरफ से दुर्गंध उठ रही है। मोहल्लों में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। काफी प्रयास के बाद भी हड़ताल समाप्त नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। शहर से गंदगी उठाने का काम ठप हो गया है। नतीजा यह कि कचरा घरों में कूड़ों का ढेर लगा है। सड़कों पर गंदगी और नालियों का मलबा फैला पड़ा है। दुर्गंध के चलते शहरियों को अपनी नाक व चेहरा बंद कर निकलना पड़ रहा है।
कई दिनों से मोहल्लों की सफाई नहीं हुई है। ऐसे में लोगों का घरों के बाहर बैठना भी दूभर हो गया है। इतना ही नहीं पार्कों व चौराहों के करीब भी लोग उठ रही दुर्गंध से खड़े नहीं हो पा रहे हैं। लोग बराबर नगर पालिका के जिम्मेदारों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वे शहरियों की समस्याओं का समाधान कर पाने में असमर्थता जता रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा शहरियों को भुगतना पड़ रहा है।