फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

लालगंज में ट्रांसफार्मर कार्यशाला, नेवढ़िया में पावर हाउस

Sun, 06 Sep 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 06 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
रामपुर खास में रविवार को करोड़ों की विद्युत परियोजनाओं की घोषणा की गई। अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज में ऊर्जा विकास सम्मेलन का शुभारम्भ इलाहाबाद मंडल के मुख्य अभियंता विद्युत एसपी पांडेय ने किया। पांडेय ने शासन की संचालित योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र में विभिन्न विद्युत योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने बताया कि लालगंज में ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला खुलेगी और नेवढ़िया में नया पावर हाउस बनेगा। उन्होंने लालगंज के 132 केवीए के पावर हाउस की क्षमता को 60 एमबी से 80 एमबी किए जाने की घोषणा की। सांसद ने संग्रामगढ़, लालगंज, रायपुर तियांई, राहाटीकर व सांगीपुर विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए स्वीकृत होने की जानकारी दी। सांसद प्रमोद ने बताया कि सौ की जनसंख्या वाले छोटे-छोटे पुरवों का भी विद्युतीकरण राजीव गांधी योजना के तहत कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि क्षेत्र के विकास में बिजली का विशेष योगदान रहता है।
विज्ञापन


 जिस क्षेत्र में विद्युतीकरण अधिक होगा वहां का विकास भी सबसे आगे रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि जिले का विकास तभी होगा जब छोटे-छोटे गांव व कस्बे में सम्पूर्ण विद्युतीकरण होगा। इसके लिए वह कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगी। समारोह का संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल व आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य राधेश्याम चौधरी ने किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता वर्कशॉप तारिक जलील, अधिशासी अभियंता ओपी मिश्र, अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्यामकिशोर शुक्ल, कपिल द्विवेदी, नीरज तिवारी, जगदीश बहादुर सिंह, लालदेव सिंह, विकास मिश्र, राजू सिंह, सुधाकर पांडेय, चंद्रमौलि शुक्ल, दृगपाल यादव आदि मौजूद रहे। इससे पहले लालगंज विद्युत उपकेन्द्र पर सांसद प्रमोद व चीफ इंजीनियर एसपी पांडेय के साथ विधायक मोना, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना व विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला खोले जाने को लेकर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान कार्यशाला के अधिशासी अभियंता तारिक जलील ने छह महीने के अंदर निर्माण पूरा कराए जाने की बात कही। यहां एसडीओ घनश्याम त्रिपाठी, जेई पवन सिंह, सिलवंत सिंह, बृजेश कुमार, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed