फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

रोडवेज बस अड्डे पर भिडे़ कर्मचारी

Wed, 02 Sep 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 02 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
दो सितंबर को कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों का एक गुट बसों को परिसर में खड़ाकर विरोध जता रहा था। दूसरे संगठन के कर्मचारी संचालन करने के लिए बसों को निकालने लगे। बस इसी को लेकर दोनों ओर से तकरार होने लगी। विवाद बढने पर लाठी-डंडे निकल आए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार को केंद्रीय श्रम संगठन, बीमा, डाक, बीएसएनएल, बैंक , केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यालयों में तालाबंदी कर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रोडवेज कर्मचारियों के एक गुट ने भी हड़ताल के समर्थन में बसों को परिसर से निकलने नहीं दिया। वे काम बंद कर हड़ताल पर रहे। दोपहर बाद अचानक रोडवेज कर्मचारी संगठन का एक गुट बसों के संचालन के लिए तैयारी करने लगा। जैसे ही बसें डिपो से बाहर निकलने लगीं तो दूसरा गुट विरोध करने लगा। इसे लेकर दोनों ओर से वाद विवाद होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तकरार के दौरान ही दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए। हालांकि सीनियर कर्मचारी दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करते रहे। बवाल की खबर मिलने पर सिविल लाइंस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और हंगामा कर रहे कर्मचारियों को शांत कराया। दोनों गुटों में तनाव को देखते हुए वहां पर शाम तक पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed