{"_id":"251906cc48a60828192944c4f9e17077","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-229","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण सूची में अटकी जान, गफलत में हैं दावेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण सूची में अटकी जान, गफलत में हैं दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की छह सितंबर तक जारी होने वाली आरक्षण सूची को फाइनल मानने वाले गफलत में न रहें। मंगलवार को देर रात जारी शासनादेश के मुताबिक छह तारीख तक सार्वजनिक की जाने वाली आरक्षण सूची अनंतिम होगी। सूची प्रकाशित होने के बाद आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण होगा। फिर निस्तारित मामलों को सूची में जोड़ते हुए अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा और यही सूची मान्य होगी।
पहले आरक्षित सीटों की सूची को प्रकाशित करने की तिथि शासन ने दो सितंबर तय की थी। अचानक इस तिथि में परिवर्तन हुआ और बढ़ा कर चार तारीख कर दी गई। मंगलवार को प्रशासनिक गलियारों में खबर फैली कि दो को आरक्षण सूची जारी होने वाली है। यह खबर जंगल में आग की तरह फैली। तमाम लोग भागकर विकास भवन पहुंचे। हालात यह बने कि डीएम अमृत त्रिपाठी को वहां फोर्स लगाकर गोपनीयता की सुरक्षा करनी पड़ी। मंगलवार को ही देर रात फिर शासन ने पैंतरा बदला और सूची प्रकाशन की तिथि बढ़ाकर छह सितंबर कर दी गई। यह अनंतिम सूची होगी। इसके प्रकाशन बाद आपत्तियां ली जाएंगी। जिसका निस्तारण होगा फिर निस्तारित मामलों को रिपोर्ट में मर्ज किया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।