{"_id":"850879c1489f881480187b5b77794291","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-226","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट कालेजों में छात्रवृत्ति पर डाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट कालेजों में छात्रवृत्ति पर डाका
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की ओर से छात्र व छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति को प्राइवेट कालेज डकार रहे हैं। आधी छात्रवृत्ति न देने वाले छात्र-छात्राओं की मार्कशीट नहीं दी जा रही है। कई छात्रों ने इसकी अफसरों से की है।
भदोही गांव में स्थित राजनारायण सिंह महाविद्यालय में बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के पास छात्र-छात्राओं की पासबुक चेक की जा रही है। जिन छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति व प्रतिपूर्ति शुल्क विभाग की ओर से भेजा गया है, उसमें बंटवारा किया जा रहा है। आधी छात्रवृत्ति व प्रतिपूर्ति की रकम वापस न करने वाले छात्र-छात्राओं को मार्कशीट नहीं दी जा रही है।
इतना ही नहीं, शिकायत करने पर उन्हें दूसरे क्लॉस में दाखिला पर रोक के साथ टीसी देने से इनकार किया जा रहा है। ऐसे में छात्र काफी परेशान हैं। कुछ तो परिजनों की चोरी से पैसा जमा कर अपनी मार्कशीट प्राप्त कर दूसरे क्लास में दाखिला करा ले रहे हैं तो कुछ छात्राएं ऐसी हैं जो परिजनों से रुपये की मांग कर रही हैं, मगर उन्हें विद्यालय में पैसा देने के लिए नहीं मिल रहा है। परेशान रिंकी सिंह, शशिमा श्रीवास्तव, बीनू पटेल, कुसुम, नरेन्द्र, अनुराग समेत कई छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी से करके मार्कशीट दिलवाने व दूसरे क्लॉस में दाखिला करवाने की मांग की है।