{"_id":"0bab17ef709473fecc320391d4bce223","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-225","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में मोहनगंज की बालिकाओं का कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में मोहनगंज की बालिकाओं का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय बालिका सब जूनियर और सीनियर्स कबड्डी प्रतियोगिता में मोहनगंज स्थित कालिका सिंह इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज की बालिकाओं को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाने के लिए बालिकाओं ने खूब पसीना बहाया।
सब जूनियर्स और सीनियर्स वर्ग में हुई प्रतियोगिता में बालिकाओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर शिक्षकों को दंग कर दिया। सीनियर्स वर्ग में शिमला सिंह, ललिता गुप्ता, सुहानी, वंशिका सरोज, ममता, साधना सरोज, सरिता मौर्य का खेल सराहनीय रहा। जबकि जूनियर वर्ग में आकांक्षा सिंह, जूली, रेशमी, शशि सिंह, नेहा, मुस्कान ने कालूराम इंटरकॉलेज की बालिकाओं को परास्त कर विजेता का खिताब हासिल किया। जिले में चैम्पियन का खिताब हासिल करने वाली बालिकाओं को सीडी इंटर कॉलेज लखपेड़ा भवानीगंज के प्रिंसिपल अशोक कुमार तिवारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर त्रिलोचन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजकपूर मिश्र, शेषमणि दुबे, दिनेश चंद्र पांडेय, मो. इरफान, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शालिनी बाला सिंह, रामशिरोमणि सिंह आदि मौजूद रहे।