{"_id":"ef35a99b21cfb572bde859adedce330f","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-220","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर फटने से किशोरी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर फटने से किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली के दौलत का पुरवा गांव में शनिवार रात खाना बनाते समय कुकर फटने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी होने परिवारीजन भागकर मौके पर पहुंचे। किशोरी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलत का पुरवा अमांवा गांव निवासी छेदीलाल की पुत्री मोहिनी (15) शनिवार की शाम लगभग सात बजे खाना पका रही थी। घर के बाकी सदस्य बाहर थे। इस बीच अचानक कुकर फट गया। जिसकी चपेट में आने से मोहिनी गंभीर रूप से झुलस गई। आवाज सुनकर घर के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। देखा तो मोहिनी तड़प रही थी। ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल उसे सीएचसी लालगंज लाया गया। यहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।