{"_id":"b236157fc4056c115d1283266745777c","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-219","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे विलंब से शुरू हुआ इंटरव्यू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे विलंब से शुरू हुआ इंटरव्यू
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के लिए पार्ट टाइम, फुल टाइम, लेखाकार और चौकीदार पद के लिए इंटरव्यू दो घंटे विलंब से प्रारंभ हुआ। इससे देरशाम तक बीएसए कार्यालय में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। इधर चयन समिति के लोगों ने चौकीदार पद के लिए बीए और एमए पास अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया। जिले के 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में खाली पड़े पार्ट टाइम, फुल टाइम, लेखाकार और चौकीदार पद के लिए गुरुवार को साक्षात्कार हुआ।
अभ्यर्थियों को सुबह दस बजे बुलाया गया था मगर बारह बजे इंटरव्यू शुरू होने से शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। चयन समिति के लोगों ने चौकीदार पद के लिए आवेदन करने वाले बीए और एमए पास लोगों को यह कर बाहर कर दिया कि चौकीदार के लिए योग्यता कक्षा आठ मांगी गई है। जिसे अधिकांश अभ्यर्थियों ने लगाया ही नहीं है। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि इंटरव्यू पूरा हो गया है। जल्द रिजल्ट जारी किया जाएगा।