फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

स्कूल के गेट पर बांधे जा रहे जानवर

Thu, 27 Aug 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
स्कूल के गेट पर जानवर बांधे जाने से बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे गंदगी से होकर ही स्कूल पहुंचते हैं। इसके साथ ही जानवरों के मारने का भी उन्हें भय रहता है। इस तरफ न तो गुरुजी का ध्यान है और न ही आसपास के लोग ही इस पर कोई अंकुश लगा रहे हैं। कुंडा विकास खंड के जाखामई प्राथमिक विद्यालय के मेनगेट पर ही गांव के कुछ लोग जानवर बांधते हैं। यही नहीं गेट के पास गोबर का बड़ा सा घूर भी लगा रखा है। इससे बच्चों को इसी गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ता है।
विज्ञापन


 कितने भी साफ-सुथरे होकर बच्चे आएं लेकिन जनवरों के पास पहुंचते ही उन पर कीचड़ के छीटे पड़ जाती हैं। यही नहीं बच्चे गेट के अंदर भी जाने से डरते रहते हैं। जानवर गेट पर ही बंधे होने से छोटे बच्चे तो डरकर वहीं खड़े रहते हैं। दिक्कत इस विद्यालय के शिक्षकों को भी होती है लेकिन वह बच्चों की इस समस्या पर गौर नहीं कर रहे हैं। इस तरफ किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। इस बारे में एबीएसए कुंडा सुनील कुमार का कहना है कि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे देखवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed