फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

टूटी पटरी से गुजर गई इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 25 Aug 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस श्रीराजनगर और निगोहा रेलवे स्टेशन के बीच करीब दस इंच टूटी पटरी से गुजर गई। शुक्र था कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी। इंटरसिटी श्रीराजनगर रेलवे स्टेशन से छूट चुकी थी। निगोहा से पहले 183 के गेटमैन ने लाल झंडी दिखाकर चालक को खतरे से अवगत कराया। चालक राजीव सक्सेना ने सूझबूझ का परिचय दिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, लेकिन तब तक चार बोगियां टूटी पटरी से पार हो चुकी थीं। उन्होंने इंजन से उतर देखा तो उनके होश उड़ गए। पटरी करीब दस इंच टूटी थी। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल के अलावा रेल के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिना समय गवाएं आनन-फानन में फिश प्लेट कसकर ट्रेन को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। इसमें करीब पौन घंटा लग गया। पटरी टूटने की जानकारी यात्रियों को मिली तो वे बोगियों से उतर पड़े। चर्चा है कि एक बोगी का पहिया पटरी से उतर गया था, मगर चालक ने इससे इनकार किया है। ट्रेन में सफर कर रहे महुआर गांव के अजय तिवारी के अनुसार ट्रेन टूटी पटरी से गुजरी तो उस समय जोर का झटका लगा था। जिससे यात्री सीट से उछल पड़े। कुछ गिरे भी हालांकि किसी को चोट नहीं आई। बता दें कि इंटरसिटी डेली सुबह साढ़े चार बजे प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से कानपुर के लिए छूटती है। इसमें प्रतापगढ़ के काफी यात्री रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed