{"_id":"a08821393f7b4b691892c10ab42fa334","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी रुपये किलो बिकी प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी रुपये किलो बिकी प्याज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक में प्याज की कमी का असर बेल्हा पर भी पड़ा है। जिले
में प्याज की आमद कम होने कारण दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 24 रुपये
प्रति किलो ग्राम बिकने वाली प्याज शनिवार को खुले बाजार में 80 रुपये
प्रति किलो ग्राम बिकी। बेल्हा में प्रत्येक दूसरे दिन 75 क्विंटल प्याज की
खपत होती है, जबकि शनिवार को सप्ताह भर बाद 37.50 क्विंटल प्याज की खेप
आई। इसके दुकानदारों में खरीदने की होड़ लगी रही।
आम आदमी की पहुंच से प्याज दूर होती जा रही है। जिले में प्याज का भंडारण कम होने से दाम में लगातार इजाफा होता जा रहा है। महाराष्ट्र के नासिक से आने वाले ट्रक इन दिनों सप्ताह-सप्ताह भर नहीं आ रहे हैं। शनिवार को 75 बोरियां प्याज लादकर ट्रक जब महुली मंडी पहुंचा तो खरीदने वाले दुकानदारों में होड़ लग गई। जिले में प्रत्येक दूसरे दिन 75 क्विंटल प्याज की खपत होती है।
मगर जिले में बाहर से आने वाली प्याज में कमी होने से दाम में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को खुले बाजार में 80 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से प्याज की बिक्री हुई। महुली मंडी समिति के सचिव काश्मीर सिंह ने बताया कि इन दिनों प्याज की आमद कम हो गई है। सप्ताह भर बाद शनिवार को 75 बोरी प्याज आई थी, जो 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। अगर जिले में इसी प्रकार प्याज की कमी बनी रही तो आने वाले दिनों में प्याज के दामों में और इजाफा हो सकता है।