फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले संचालक पर जुर्माना

Thu, 13 Aug 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 13 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने वाले कंपनी संचालक के खिलाफ जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने जुुर्माना सुुनाया है। गुरुवार को तीन पीड़ित लोगों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

शहर के पुराना माल गोदाम निवासी सूरज कुमार चौधरी, विजय कुमार और अंतू निवासी मीना देवी ने जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम में वाद दायर आरोप लगाया था कि मीराभवन चौराहा पर रविमोहन ओझा ने आर्या क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोल रखी है।
विज्ञापन


 कंपनी के संचालक रविमोहन ओझा ने इन बेरोजगार लोगों से सिक्योरिटी के नाम पर तीन अप्रैल 2013 को दस-दस हजार रुपये जमा कराया। साल भर नौकरी के लिए लोग कार्यालय का चक्कर लगाते रहे, मगर उन्हें नौकरी देने का आश्वासन दिया जाता रहा। नौकरी मिलने की जब उम्मीद टूट गई तो अभ्यर्थी रुपये मांगने लगे। नौकरी और रुपये दोनों न मिलने पर अभ्यर्थियों ने जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम में वाद दायर किया। फोरम के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह और संध्या देवी ने मामले की सुनवाई करते हुए कंपनी के संचालक को प्रत्येक अभ्यर्थी को 10-10 हजार रुपये मूलधन, 10-10 हजार वाद व्यय 12 प्रतिशत चक्रवृद्धि के साथ अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed