फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

डायरिया पीड़ित की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

Wed, 06 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Wed, 06 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जिला अस्पताल के मेेडिकल वार्ड में भर्ती डायरिया पीड़ित अधेड़ की बुधवार को मौत हो गई। इस पर वहां परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उनका आरोप था कि डाक्टरों की इलाज में लापरवाही से उसकी जान गई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सिविल लाइंस दहिलामऊ निवासी हीरालाल (50) को दो दिन पहले डायरिया हो गया था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। उनका आरोप था कि ओपीडी में एमआर ने उसे देखा और बाहर की दवा लिखकर घर भेज दिया। बुधवार को हीरालाल की हालत गंभीर होने पर घरवाले उसे फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद न तो कोई डाक्टर उसे देखने गया और न ही कोई स्टाफ नर्स। तीन घंटे तक चले इलाज के बाद हीरालाल की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसकी शिकायत डीएम से करने की बात कहते हुए शव लेकर घर चले गए। सीएमएस आरडी द्विवेदी ने बताया कि हीरालाल को पेट में दिक्कत थी। एक बजे भर्ती हुआ और तीन बजे के करीब उसकी मौत हो गई। इसके इलाज में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है। उधर, बुधवार को मेडिकल और चिल्ड्रेन वार्ड में कुल 37 डायरिया से पीड़ित लोगों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed