फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बेल्हा में बढ़ गए 232 क्षेत्र पंचायत सदस्य

Mon, 03 Aug 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 03 Aug 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
इस बार पंचायत चुनाव में 232 नए बीडीसी सदस्य चुनकर मिनी सदन की शोभा बढ़ाएंगे। सबसे अधिक कुंडा तो सबसे कम पट्टी विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद हैं। परिसीमन के बाद से प्रधान और बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशियों की धमाचौकड़ी से गंवई सियासत तेज हो गई है। नए परिसीमन में जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के पद वर्ष 2010 की तुलना में बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


अभी तक जिला पंचायत के 52 सदस्य चुने जाते थे। इस बार 61 सदस्य चुने जाएंगे। 1105 ग्राम प्रधान की जगह इस बार 1255 नए प्रधान चुने जाएंगे। गत वर्ष ग्राम पंचायत सदस्य के 13731 चुने गए थे। इस वर्ष 1527 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य ही ब्लाक प्रमुखों का चुनाव करते हैं। गत वर्ष पूरे जनपद में सत्रह ब्लाकों में 1295 बीडीसी मेंबर चुने गए थे। इस बार नए परिसीमन में इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। सभी ब्लाकों में 1527 बीडीसी मेंबर चुने जाएंगे। जो ब्लाक प्रमुखों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे अधिक कुंडा में 126 तो सबसे कम 63 बीडीसी मेंबर पट्टी में चुने जाएंगे। पूरे जनपद में 171 न्याय पंचायतों का गठन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed