{"_id":"ee18df29b45926da22219abe28cd8c36","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक में घुसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक में घुसी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव से रिश्तेदार के यहां बारात में शामिल होने गए लोगों की बोलेरो लौटते समय जौनपुर से पंद्रह किमी पहले एक ट्रक में घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। रात में मिली हादसे की खबर से गांव में कोहराम मचा है।
चरैया गांव निवासी बृजेश सिंह पुत्र भुल्लन सिंह, राकेश सिंह व श्याम नारायण सिंह एक बारात में शामिल होने बोलेरो से आजमगढ़ गए थे। लौटते समय यह लोग वाराणसी के रास्ते जौनपुर आ रहे थे। जौनपुर जनपद से पंद्रह किमी पहले वाराणसी क्षेत्र में इनकी बोलेरो एक ट्रक के भीतर जा घुसी। हादसे में बुलेरो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बृजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश और श्याम की हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्हें बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। घायलों में श्याम नारायण सिंह चोट के बावजूद होश में थे। उन्होंने रात में फोन से सूचना परिजनों को दी। इस पर लोग भागकर वाराणसी पहुंचे। हादसे में मरे बृजेश सिंह की तीन बेटियां व एक बेटा है। उनका गुजरात प्रांत में कारोबार है। उनकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मचा हुआ है।