{"_id":"6d8d7737265039817b64ea92c9e164f3","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुइसरनाथ दर्शन करने आया श्रद्धालु सई में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुइसरनाथ दर्शन करने आया श्रद्धालु सई में समाया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा धाम में दर्शन करने आए अमेठी के श्रद्धालु की सई नदी में डूबने से मौत हो गई। डूब रहे उसके दो साथियों को लोगों ने बचा लिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। लालगंज सीएसी से मृतक का शव लेकर उसके साथी घर चले गए। अमेठी जिले के मुंशीगंज रोड के रहने वाले आठ श्रद्धालु बोलेरो से रविवार को सुबह छह बजे घुइसरनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे। सभी सई नदी घाट पर नहाने चले गए। नहाने के दौरान कुछ श्रद्धालु सई के गहरे पानी में गोते लगाने लगे। उनको डूबते देख ट्रेनी दरोगा अमर सिंह व राकेश अवस्थी बचाने दौड़ पड़े।
दो श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी व गमछा के सहारे बाहर निकाला गया। पानी से बाहर निकलने पर सभी राहत भरी सांसे ले रहे थे कि तभी नदी में नहाने कूदे दीपक श्रीवास्तव (20) पुत्र दिनेश श्रीवास्तव को गायब देख हड़कंप मच गया। दोनों ट्रेनी दरोगाओं समेत कई लोग पानी में कूदे और दीपक की तलाश करने लगे। इस बीच नदी में कपड़ा धुलने आए महेंद्र कनौजिया को नदी में दीपक मिल गया। उसे किसी तरह लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सांसे चलती देख साथी आनन-फानन में लालगंज सीएचसी ले गए। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद साथी शव को लेकर अमेठी चले गए।