फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

तारों के मकड़ जाल में शहर के कई मोहल्ले

Sun, 02 Aug 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 02 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
शहर के कई मुहल्ले तारों के मकड़ जाल में हैं। इसके कारण आए दिन शार्ट सर्किट की घटनाएं भी होती रहती हैं। जब-तब आग भी लग जाती है। ऐसे में कभी भी बड़े हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बावजूद इसके बिजली विभाग के अधिकारी लापरवाही पर अमादा हैं। अम्बेडकर चौराहे से सटे दहिलामऊ कोहरौटी वार्ड में एक पोल से करीब तीन दर्जन लोगों के घर जगमगा रहे हैं। विभाग ने मानक के विपरीत कनेक्शन भी दे दिया है। पांच सौ मीटर की दूरी तक बांस के पोल पर लंबा केबिल दौड़ाया गया है।
विज्ञापन


यही स्थिति सदर बाजार संत निरंकारी रोड, अजीत नगर जैसे कई मोहल्लों की है। इससे अक्सर शार्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की तो विभाग ने पोल लगाकर उस पर तार दौड़वा दिया। पर उसे ट्रांसफार्मर से नहीं जोड़ा जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है। भंगवा, खुशखुशवापुर, शक्ति नगर मोहल्ले के लोग बिजली की किल्लत झेल रहे हैं। कई मोहल्ले में तो यह हालात हैं कि किसी दिन अगर शार्ट सर्किट से आग लगी तो वहां दमकल को पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं मिलेगा। सब कुछ जानकर भी बिजली विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed