फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

18 करोड़ की लागत से चमकेगा लालगंज का हाईवे

Sat, 01 Aug 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 01 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे से होकर गुजरने वाला लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग 18 करोड़ की लागत से चमचमाएगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने शासनादेश जारी करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। लालगंज कस्बे से होकर गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे के दिन अब बहुरने वाले हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 18 करोड़ रुपये से पांच किलोमीटर तक सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत जर्जर सड़क हरकिशुन दुबे का पुरवा से लेकर धधुआगाजन तक सड़क 13 मीटर चौड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक कस्बेवासियों के साथ ही दीवानी न्यायालय, तहसील, सीएचसी, शिक्षण संस्थाओं तक आने वाले लोगों को जर्जर हाइवे से होकर गुजरना होता था। सड़क के दोनों ओर पक्के नाले का भी निर्माण होगा। जिससे सड़क पर जलभराव नहीं हो सकेगा। कस्बेवासियों को अर्से से जलभराव की समस्या से भी जल्द छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed