फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बीस प्रतिशत बढ़ा सर्किल रेट

Sat, 01 Aug 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 01 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
सर्किल रेट बढ़ाने में मनमानी करने वाले अफसरों पर जनता की आवाज भारी पड़ी है। 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की योजना बीस प्रतिशत में ही सिमट कर रह गई। नया सर्किल रेट शनिवार से जिले में लागू हो गया। प्रतिवर्ष नए सिरे से निर्धारित होने वाले सर्किल रेट में इस वर्ष 30-35 प्रतिशत इजाफा करने की रणनीति बनाई गई थी। मगर तहसीलों से प्राप्त आपत्तियों को निस्तारित करने में स्टांप विभाग को पसीना छूट गया। पट्टी तहसील के ओझला गांव के निवासी राजकुमार सिंह का आरोप था कि उनके गांव का सर्किल रेट शहर के सर्किल रेट से भी अधिक है।
विज्ञापन


स्टांप विभाग की जांच में मामला सही मिलने पर अधिकारी स्तब्ध रह गए। बताया जाता है कि कमोवेश कुंडा, लालगंज, रानीगंज और सदर से भी दर्जनों शिकायतें मिली। जनता के सवालों में उलझे अधिकारियों ने सर्किल रेट पर नए सिरे से विचार कर ग्रामीण इलाकों में दस प्रतिशत और शहरी इलाकों में 15-20 बीस सर्किल रेट का इजाफा किया। शनिवार यानी एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू हो गया। मगर रजिस्ट्री कार्यालयों में 31 जुलाई में स्टांप पेपर खरीद कर एक अगस्त को बैनामा किया गया। एआईजी स्टांप एसके त्रिपाठी ने बताया कि नया सर्किल रेट शनिवार से लागू हो गया है। उन्होंने शनिवार को रजिस्ट्री कार्यालय में हुए खेल की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed