{"_id":"e58203cbc9568fc772223fda0d8df0ac","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईस मिनट की बारिश में ही घरों-दुकानों में घुसा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईस मिनट की बारिश में ही घरों-दुकानों में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ बाईस मिनट की बरसात से बेल्हा में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। टक्करगंज की सभासद के घर, सियाराम कालोनी स्थित होली फेथ पब्लिक स्कूल तालाब सरीखा नजर आने लगा। शहर की सड़कें जहां लबालब हो गईं, वहीं कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। शुक्रवार की बरसात ने सावन आने का एहसास करा दिया। सुबह से आसमान में छाए बादलों ने दोपहर बाद जमकर बरसात की। शहर की सड़कें जलमग्न होने के साथ ही कई मुहल्लों में पानी शाम तक भरा रहा। रात में 05.7 मिलीमीटर और दोपहर में 14.2 मिमी हुई बरसात से सिनेमा रोड लबालब होने के कारण घंटों मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
इस रोड पर स्थित अधिकांश दुकानें बरसात के दौरान ही बंद हो गर्इं, तो कई दुकानों में पानी घुस गया। सिनेमा रोड स्थित टक्करगंज की सभासद छाया श्रीवास्तव के घर में पानी घुसने से भारी दिक्कत हुई। लोग घर से पानी निकालने में लगे रहे। भगवाचुंगी स्थित सियाराम कालोनी की सड़क पर लगभग तीन फुट पानी भर गया। इसी कालोनी में स्थित होली फेथ पब्लिक स्कूल पूरी तरह जलमग्न दिखा। सिनेमा रोड की अधिकांश दुकानों पर पानी घंटों जमा रहा। इससे राहगीरों का आवागमन प्रभावित रहा। विवेकनगर, पल्टनबाजार, सब्जीमंडी, स्टेशनरोड, पुराना माल गोदाम रोड पर शाम तक पानी जमा रहा। इस मुहल्ले के अनेक घरों में पानी भर गया। घरों और दुकानों में जमा पानी निकालने के लिए शाम तक लोग मेहनत करते रहे।