{"_id":"ededb5995fbe0831b0b3a5cd40330752","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनने तक तो सांस के मरीज बन जाएंगे हजारों लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनने तक तो सांस के मरीज बन जाएंगे हजारों लोग
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क बनने के दौरान हजारों लोग सांस के मरीज बन रहे हैं। महीने भर से सड़क पर उड़ रही धूल लोगों को बीमार बना रही है। दुकानदारी तो इससे प्रभावित हो ही रही है, लोगों के सड़क किनारे बने घर भी धूल से अटे पड़े हैं।
कुंडा से खनवारी के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके लिए सड़क को खोदकर इस पर गिट्टियां बिछाने के बाद बालू डाल दी गई है। महीने भर से जब भी इस पर वाहन चलते हैं तो भारी धूल उड़ती है। इसके चलते कुंडा के बदलावन का पुरवा, चकादरअली, बिदासिन, ऊगापुर, मनगढ़, हिसामपुर, लोकैयापुर, खूनी चौराहा, मनगढ़ बाजारों में लोग खड़े होकर चाय तक नहीं पी पाते। प्रतिष्ठानों पर बैठे लोग किसी भी वाहन के आने पर पर धूल से मुंह छिपाने का प्रयास करते हैं।
यही नहीं इन बाजारों के प्रतिष्ठानों पर धूल की मोटी परत दिन में दो बार सफाई करने के बाद भी पड़ी रहती है। बाजारों में निवास करने वाले लोग धूल से बीमार पड़ रहे हैं। उन्हें खांसी के साथ ही रात में सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही है। कार्यदायी संस्था न तो इस पर पर्याप्त पानी का छिड़काव करा पा रही है और न ही तेजी से काम कर पा रही है। पूरी सड़क पर गिट्टी और बालू फैलाकर छोड़ दी गई है। क्षेत्र के सत्येंद्र सिंह, धीरज सिंह, बाबाराज सिंह, राम बहादुर यादव सहित तमाम लोगों ने कार्यदायी संस्था से पर्याप्त पानी के छिड़काव और शीघ्रता से काम पूरा करने की मांग की है।