{"_id":"889553382c03ca4901ad59f62398fad1","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से वृद्ध की मौत, तीन की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से वृद्ध की मौत, तीन की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्पदंश से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मच गया। दस दिन पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी। उसी की तेरहवीं के लिए वह घर की सफाई कर रहा था कि उसे सांप ने डस लिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेशोभा आमिशंकरपुर निवासी रामकुमार पाल (70) के बेटे गिरधारी की दस दिन पहले मौत हो गई थी। तेरहवीं नजदीक होने के कारण रविवार को रामकुमार घर की सफाई कर रहा था।
इस बीच बिल में बैठा सर्प ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन रामकुमार को लेकर सांगीपुर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इसी तरह कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ गांव निवासी किरन (17) पुत्री कुलदीप, रानीगंज अजगरा निवासी विमलेश सिंह (48) व सुलतानपुर जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के मगरा गांव निवासी मिरिया बेगम (22) पत्नी मो. इस्तिखार को भी सर्प ने डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई।