फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

एसी की जगह स्लीपर मिलने पर भड़के ट्रेन यात्री

Sun, 26 Jul 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनल साकेत एक्सप्रेस में एसी की जगह स्लीपर कोच मिलने पर रविवार को यात्री भड़क उठे। पैसा वापस करने की मांग को लेकर जिद पर अड़े यात्री किसी तरह समझानेे के बाद शांत हुए।
विज्ञापन

फैजाबाद से मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस रविवार को प्रतापगढ़ पहुंची तो उसमें एसी कोच (थ्री टॉयर) नदारद था। उन्होंने इस बारे में टीसी कार्यालय से संपर्क किया तो बताया गया आज एसी थ्री कोच नहीं लगा है। उसकी जगह स्लीपर कोच लगाया गया है। एसी के सारे यात्री स्लीपर में जाएंगे।
विज्ञापन


 इतना सुनते ही यात्री भड़क उठे। बोले इतनी गरमी में वे स्लीपर कोच में सफर नहीं कर सकते हैं। लिहाजा उनका पैसा वापस किया जाए। मामला बढ़ता देख चेकिंग स्टाफ ने मोर्चा संभाला। यात्रियों को बताया गया कि इलाहाबाद से एसी कोच लग जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो सफर खत्म करने के बाद एसी कोच का किराया लौटा दिया जाएगा। आश्वासन पर यात्री मान गए और स्लीपर में जाकर बैठ गए। परिचालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एसी किस कारण से नहीं लगा, इस बारे में वे कुछ भी नहीं बता सकते हैं। ट्रेन फैजाबाद से आती है। इलेक्ट्रिक सूत्रों का कहना है कि  कोच में खराबी के कारण ऐसा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed