{"_id":"8d62005af04db433f080caec22367a55","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर रोडवेज स्टाप बस रोकी तो चालक पर गिरेगी गाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर रोडवेज स्टाप बस रोकी तो चालक पर गिरेगी गाज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय स्थानों के अलावा बीच में कहीं रोडवेज बसें रुकीं तो अब चालकों की खैर नहीं है। परिचालकों पर भी गाज गिरेगी। वह सीट से ज्यादा बसों में सवारियों को नहीं बैठा सकेेंगे। इसकी शिकायत होने पर विभाग जांच करेगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बसों के संचालन में चालक व परिचालक लापरवाही बरत रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा से रास्ते में खिलवाड़ किया जा रहा है। जगह-जगह बसों को रोककर लोकल सवारियां ली जाती हैं। बगैर स्टाप के बसों को रोकने पर यात्रियों संग घटनाएं हो सकती हैं।
परिचालक का कैश भी छिन सकता है। बताते हैं कि भुपियामऊ के आगे करीब हर चौराहे पर बसों को रोका जा रहा है। विभाग को खबर मिली है कि रात में ढाबों पर बसें खड़ी कर चालक व परिचालक घंटों खाना खाते हैं। होटल पर भी यात्री असुरक्षित होते हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने यात्री सुरक्षा को लेकर मसौदा तैयार किया है। अफसरों ने कहा है कि अब रोडवेज की बसें बीच रास्ते बगैर स्टाप के नहीं रुकेंगी। ऐसा हुआ और किसी ने शिकायत की तो जांच की जाएगी। दोषी मिलने पर चालक व परिचालक पर कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, रास्ते में बसों को रोककर जगह-जगह सवारियों को चढ़ाया-उतारा जाता है। तमाम लोग बस में खड़े होकर यात्रा करते हैं। निर्देश दिया गया है कि पांच से छह के सिवा बसों में स्टैंडिंग सवारियां न चढ़ाई जाएं।