फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News Criminal who tried to rape a seven-year-old girl injured in encounter

Pratapgarh News : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Wed, 24 Dec 2025 12:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 12:44 PM IST
सार

Pratapgarh News : दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी जावेद घायल हो गया। चार दिन पहले उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। गिरफ्तारी न होने पर उड़ैयाडीह बाजार के लोगों ने अपनी दुकानें बंद करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Pratapgarh News Criminal who tried to rape a seven-year-old girl injured in encounter
प्रतापगढ़ में पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामी जावेद। - फोटो : संवाद।

विस्तार

Pratapgarh Encounter News : सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस और एसओजी की टीमें उसकी खोजबीन में जुटी थीं। आरोपी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्ची के साथ घिनौनी हरकत के विरोध में उड़ैयाडीह के व्यापारियों ने बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ में पट्टी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आमपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने इनामी आरोपी जावेद अली को घेर लिया। खुद को फंसा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जावेद के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Pratapgarh News Criminal who tried to rape a seven-year-old girl injured in encounter
प्रतापगढ़ में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : संवाद।

व्यापारियों ने बाजार बंद करके किया था प्रदर्शन

चार दिन पहले आरोपी पर सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीपक भोकर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया था। हालांकि घटना के अगले दिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों और परिजनों ने बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। वहीं, एक दिन पहले ही कोतवाल अभिषेक सिरोही ने आरोपी की मदद करने वाले दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed