फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Cabinet Minister Moti Singh asks for money by creating fake Facebook ID

Pratapgarh News: कैबिनेट मंत्री मोती सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

Sat, 19 Sep 2020 07:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Sep 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh News: Cabinet Minister Moti Singh asks for money by creating fake Facebook ID
facebook account
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठगों ने उनके करीबियों से रुपये  मांगे। मंत्री के करीबियों ने उनको मामले की सूचना दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी को ब्लाक कर दिया। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जिले में लोगों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर करीबियों से रुपये मांगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। साइबर अपराधी कभी बीमारी से पीड़ित होने तो कभी जरूरत की बात कहते हुए रुपये की मांग कर रहे हैं। शनिवार को साइबर अपराधियों ने प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी से उनके करीबियों से रुपये मांगे। रानीगंज के अजय ओझा समेत कई लोगों के पास संदेश भेजा गया।
विज्ञापन


मंत्री को रुपये की जरूरत पड़ने का संदेश मिलने पर हर कोई दंग रह गया। मंत्री के साथ रहने वाले लोगों को मामले से अवगत कराया। मंत्री की फर्जी आईडी से रुपये की मांग होने की खबर वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। साइबर सेल की टीम छानबीन करने में जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि साइबर अपराधियों ने मंत्री की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये की मांग की थी। जिसे ब्लाक कर दिया गया है। साइबर सेल की टीम को मामले की छानबीन में लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed