फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh New Pickup full of Kanwariyas overturned, one dead, many injured

Pratapgarh New : कांवड़ियों से भरी पिकप पलटी, एक की मौत, 16 घायल, साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा

Thu, 31 Jul 2025 03:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 03:45 PM IST
सार

साइकिल सवार वृद्ध को बचाने में कांवड़ियों से भरी पिकप पलट गई। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक कांवड़िये घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
Pratapgarh New Pickup full of Kanwariyas overturned, one dead, many injured
प्रतापगढ़ में कांवड़ियों से भरी पिकप गाड़ी पलट गई। - फोटो : संवाद।

विस्तार

साइकिल सवार वृद्ध को बचाने में कांवड़ियों से भरी पिकप पलट गई। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक कांवड़िये घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों वाहन में फंसे कांवड़ियों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना देने के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


पिकप में कुल 19 कांवड़िये सवार थे। बेल बलिया थाना बिहिया आरा भोजपुर बिहार के रहने वाले कांवड़िये चित्रकूट और मैहर देवी का दर्शन करके लौट रहे थे। यह अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे कि ब्रह्मोली में सड़क पार करते समय एक साइकिल सवार वृद्ध को बचाने में पिकप सड़क के किनारे पलट गई। पिकप की चपेट में आने के साइकिल सवार वृद्ध सगीर निवासी अर्खा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


Pratapgarh New Pickup full of Kanwariyas overturned, one dead, many injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप को पुलिस ने जेसीबी से हटवाया। - फोटो : अमर उजाला।

पिकप पलटने से कांवड़ियों में चीख पुकार मच गई। आधा दर्जन कांवड़िये घायल हो गए हैं, इसमें कुछ ही हालत नाजुक बनी हुई है। जिसमें रामजी पुत्र राजेश और श्रीनाथ यादव पुत्र नंदजी बर बलिया बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है। बाकी श्रद्धालुओं का सीएचसी कालाकांकर में उपचार चल रहा है। 

हादसे में कांवड़िये घायल हुए हैं उसमें सुनील यादव पुत्र स्व. हीरानंद यादव, मुन्ना यादव पुत्र गराज यादव, मनोज प्रसाद पुत्र रामदेव प्रसाद, रूपेश कुमार पुत्र जीउतुत्रा, रवि वर्मा उर्फ पवन पुत्र लाल बाबू सुनार, पंकज पुत्र धनराजा, राहुल पुत्र रामेश्वर यादव, शिवजी ठाकुर पुत्र स्व. लक्ष्मण ठाकुर, धर्मेंद्र यादव पुत्र हरिमोहन यादव, कृष्ण गोंड पुत्र भगवान गोंड, उपेंद्र यादव पुत्र लालजी यादव, उपेंद्र गोंड पुत्र द्वारिका गोंड, त्रिलोकी गोंड पुत्र मनु लाल गोंड, इशांत कुमार पुत्र दिनेश प्रसाद, राजकुमार पुत्र शिवजी गोंड और प्रदीप यादव पुत्र रामदेव यादव शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed