फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh nagarpalika

शहर के चौराहों का होगा कायाकल्प, बढ़ेगी रंगत, बदले-बदले नजर आएंगे चौराहे

Fri, 23 Aug 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh nagarpalika
कचहरी के बगल स्थित अम्बेडकर चौराहा। - फोटो : PRATAPGARH
रंगीन रोशनी से रात में जगमगाएंगे, सफाई के लिए तैनात होंगे नगर पालिका के कर्मचारी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। कुछ दिनों बाद शहर के चौराहे रात में रंगीन रोशनी से सराबोर नजर आएंगे। आकर्षक बिजली की लाइटें अलग छठा बिखेेरती नजर आएंगी। लाखों रुपये की लागत से चौराहों को सजाने की तैयारी अंतिम रूप में है। चौराहों की सफाई के लिए भी अलग से कर्मचारी लगाए जाएंगे।
नगर पालिका ने शहर के चौराहों के कायाकल्प का खाका तैयार किया है। चौराहों को रात व दिन में आकर्षक दिखने के लिए पालिका प्रशासन ने योजना तैयार करते हुए नोएडा की कुछ संस्थाओं से इस्टीमेट मांगा है। ताकि चौराहों की सजावट में अनुमानित खर्च के हिसाब से टेंडर निकाला जा सके। चिलबिला से भंगवाचुंगी और मीराभवन तक के चौराहों पर लगी प्रतिमाओं को आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग रंग की लाइटें लगाई जाएंगी। दिन में भी चौराहे खूबसूरत दिखें, इसके लिए टाइल्स व किनारे-किनारे पाइप लगाई जाएंगी। शहीद भगत सिंह, बाबा साहेब अंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस समेत शहर के सभी तिराहे और चौराहों पर रात के समय रंगीन लाइटें रुक-रुक जलती व बुझती रहेंगी। जिससे चौराहे लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनेंगे। स्टेशन रोड के साथ ही अंबेडकर चौराहे से कंपनी गार्डेन व चौक घंटाघर तक विक्टोरिया लाइट लगेगी। निर्मल तिराहे से रेलवे स्टेशन तक भी विक्टोरिया लाइट से शहर जगमगाएगा। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि शहर के चौराहे रात व दिन में आकर्षक दिखेंगे। इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जल्द ही इस दिशा में काम प्रारंभ हो जाएगा। धूल व गंदगी से प्रतिमा गंदी नजर न आए, इसके लिए सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रीराम तिराहे का बाद में होगा सौंदर्यीकरण
शहर के श्रीराम तिराहे पर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण बाद में होगा। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि श्रीराम तिराहे पर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के ऊपर छतरी का निर्माण कराने के साथ ही उसे आकर्षक बनाने के लिए कुछ निर्माण कार्य होगा। इसलिए अभी इसे लाइटिंग से दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि ने फंसा रखा है पेच
शहर के चौराहों को नया लुक देने में लोनिवि का पेच फंसा है। लाइटिंग के लिए होने वाले खर्च को देखते हुए नगर पालिका ने लोनिवि से भी रिपोर्ट मांगी है। जिसे मिलने में विलंब हो रहा है। इसके चलते चौराहों की सजावट का काम प्रारंभ होने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed