फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Mother too dies after her daughter

प्रतापगढ़: बेटी के बाद मां ने भी तोड़ा दम

Wed, 16 Sep 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Mother too dies after her daughter
बाघराय थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा गांव में पति द्वारा जहर देने से इलाज के दौरान मृत ज्योति। फाइ - फोटो : PRATAPGARH
पति द्वारा जहर खिलाने से गंभीर विवाहिता ने भी दम तोड़ दिया। रविवार को उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई थी। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस तैनात है। आरोपी पति घर से फरार है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा निवासी मोनू यादव का अपनी पत्नी ज्योति से विवाद था। आरोप है कि रविवार को कलह के चलते मोनू ने पत्नी ज्योति व मासूम बेटी दीप्ति को जहर खिला दिया।
विज्ञापन

जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। देर शाम बेटी दीप्ति ने प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति एसआरएन प्रयागराज में जीवन और मौत से संघर्ष करती रही। मंगलवार भोर में उसकी भी मौत हो गई। वहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर आए। लाश घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ज्योति के पिता रमाशंकर निवासी मधुकरपुर हथिगवां रविवार से ही आरोप लगा रहे हैं कि मोनू ने उसकी बेटी व नातिन को जहर दे दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद से ही मोनू घर से फरार चल रहा है। बाघराय के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। अभी ज्योति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed