{"_id":"5d0935e68ebc3e20611b60a1","slug":"pratapgarh-mother-suffer-from-heartatack-to-hear-son-s-news-of-accident-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बेटे के हादसे की खबर सुन मां को हार्टअटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बेटे के हादसे की खबर सुन मां को हार्टअटैक, मौत
Wed, 19 Jun 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
दिल का दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
हादसे में बेटे के घायल होने की खबर सुन मां को दिल का दौरा पड़ गया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के आमामऊ गांव निवासी धर्मेंद्र सरोज (20) पुत्र रामखेलावन मंगलवार को किसी काम से कुंडा जा रहा था।
रास्ते मे उसकी बाइक के सामने सुअर आ गई। इससे टकराकर धर्मेंद्र गिर पड़ा और उसे मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से उसे कुंडा सीएचसी पहुंचाया गया। इसके बाद उसके घर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल भागे।
वहीं एक्सीडेंट की खबर मिलते ही धर्मेंद्र की मां तेरसा देवी (60) को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें भी लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से घायल धर्मेंद्र भी बदहवास हो गया है।