{"_id":"5edaa2432ea9e658fe7a4389","slug":"pratapgarh-migrant-workers-will-now-get-employment-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: प्रवासी कामगारों को अब घर बैठे मिलेगा रोजगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: प्रवासी कामगारों को अब घर बैठे मिलेगा रोजगार
Sat, 06 Jun 2020 01:21 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी कामगार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए नई पहल हुई है। रोजगार सेवा योजना कार्यालय में हुनरमंद कारीगर सेवा मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। जिले के लोग अपनी सुविधा के अनुसार कारीगरों का चयन कर सकेंगे और मजदूरी भुगतान में कोई विवाद न हो, इसके लिए पहले से ही मजदूरी निश्चित कर दी गई है।
मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, सूरत से आने वाले प्रवासी मजदूरों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ ही रोजगार का खुला अवसर मुहैया कराने के लिए नई पहल की है। जिला सेवा योजना कार्यालय में सेवा मित्र पोर्टल पर ऐेसे हुनरमंद कारीगरों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। जो अपनी आवश्यकता के अनुसार कामगारों का चयन कर सकते हैं।
एसी मैकेनिक, इलेक्ट्रिीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, पेंटर, ड्राईवर, दाई, कुक, ब्यूट्रीशियन, माली, कंप्यूटर मैकेनिक, फोटो ग्राफर, प्लंबर, राजमिस्त्री, बढ़ई, पेंटर, टेलरिंग का कार्य करने वाले कामगारों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इस पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार कार्य कराने के लिए बुला सकता है।
विज्ञापन
कामगारों का चयन करने के लिए विभाग से कोई सरोकार नहीं होगा। बल्कि आनलाइन उपलब्ध डाटा के मुताबिक व्यक्ति कामगारों का चयन करेंगे और मोबाइल से बात करके मजदूरी का भी निर्धारण करेंगे। जिससे बाद में विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो।
जिले के हुनरमंद कामगारों को रोजगार देने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया है। सेवामित्र पोर्टल पर उपलब्ध कामगारों को कोई भी व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुरूप काम करा सकेगा और भुगतान कर सकेगा। विजय बहादुर सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, सूरत से आने वाले प्रवासी मजदूरों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ ही रोजगार का खुला अवसर मुहैया कराने के लिए नई पहल की है। जिला सेवा योजना कार्यालय में सेवा मित्र पोर्टल पर ऐेसे हुनरमंद कारीगरों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। जो अपनी आवश्यकता के अनुसार कामगारों का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसी मैकेनिक, इलेक्ट्रिीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, पेंटर, ड्राईवर, दाई, कुक, ब्यूट्रीशियन, माली, कंप्यूटर मैकेनिक, फोटो ग्राफर, प्लंबर, राजमिस्त्री, बढ़ई, पेंटर, टेलरिंग का कार्य करने वाले कामगारों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इस पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार कार्य कराने के लिए बुला सकता है।
विज्ञापन
कामगारों का चयन करने के लिए विभाग से कोई सरोकार नहीं होगा। बल्कि आनलाइन उपलब्ध डाटा के मुताबिक व्यक्ति कामगारों का चयन करेंगे और मोबाइल से बात करके मजदूरी का भी निर्धारण करेंगे। जिससे बाद में विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो।
रजिस्ट्रेशन के लिए पुलिस सत्यापन जरूरी
सेवा मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पुलिस की सत्यापन रिपोर्ट लगाना आवश्यक है। इसके लिए आवेदक को एसपी के यहां आवेदन करना होगा और पुलिस जांच करके रिपोर्ट लगाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, कि कोई कामगार किसी के साथ धोखा न कर सकें। अगर उस व्यक्ति का कोई आपराधिक इतिहास है, तो उसका रजिस्ट्रेशन कदापि नहीं किया जाएगा।घर बैठे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सेवामित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसी को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि घर बैठकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मगर पुलिस का सत्यापन आने के बाद ही डाटा आनलाइन किया जाएगा। अगर पुलिस ने किसी कामगार का आपराधिक इतिहास लिख दिया है, तो उसका भी पंजीकरण नहीं होगा।जिले के हुनरमंद कामगारों को रोजगार देने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया है। सेवामित्र पोर्टल पर उपलब्ध कामगारों को कोई भी व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुरूप काम करा सकेगा और भुगतान कर सकेगा। विजय बहादुर सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी