फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Middle-aged cyclist dies due to bullet collision, case registered for culpable homicide

प्रतापगढ़ : बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Sep 2023 01:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 01:51 PM IST
सार

लीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादूपूरन सिंह के डेबरिया निवासी रामजस (56) घर पर ही छोटी सी दुकान खोलकर साइकिल बनाने का काम करतें हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह साइकिल से अंतू थाना क्षेत्र के भट्टी बाजार आए हुए थे।

विज्ञापन
Pratapgarh: Middle-aged cyclist dies due to bullet collision, case registered for culpable homicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाजार से लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ को बुलेट सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज मे अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मामले में अंतू पुलिस ने बुलेट सवार के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

लीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादूपूरन सिंह के डेबरिया निवासी रामजस (56) घर पर ही छोटी सी दुकान खोलकर साइकिल बनाने का काम करतें हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह साइकिल से अंतू थाना क्षेत्र के भट्टी बाजार आए हुए थे। घर वापसी के समय बाजार से कुछ दूर आगे वह पहुंचे थे। तभी पीछे से अंतू थाना क्षेत्र के पूरे रामदेव गौराडांड  निवासी प्रदीप कुमार यादव बुलेट से रामजस की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रामजस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 

टक्कर मारने के बाद बुलेट सवार युवक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने परिजन संग मामले की सूचना अंतू पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से इलाज के लिए मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज भेजवाया। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की रात इलाज के दौरान अधेड़ व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मामले में अंतू पुलिस ने मृतक के पुत्र विवेक कुमार कोरी की तहरीर पर बुलेट चालक प्रदीप कुमार यादव के विरुद्ध शनिवार को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed