फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ : राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाई

Mon, 04 Oct 2021 04:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Martyr Lieutenant Commander Yogesh Tiwari's funeral took place with state honors, farewell with moist eyes
Pratapgarh : शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। - फोटो : pratapgarh

उत्तराखंड के चमोली में भू स्खलन से शहीद हुए प्रतापगढ़ में लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शहीद का पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर रही। हर आंखें नम दिखीं। सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार अंतिम सलामी के बाद श्रृंगवेरपुर गंगा घाट पर किया गया। योगेश तिवारी अमर रहें के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। 


लंबे इंतजार के बाद जब शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश तिवारी का शव घर पहुंचा तो क्षेत्र हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के द्वारा योगेश भैया जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन की चपेट में आने से शहीद लेफ्टिनेंट योगेश त्रिपाठी के पैतृक गांव जेठवारा थाना क्षेत्र के बलीपुर पर्सन गांव में लगभग 10:15 बजे सेना के अधिकारियों के साथ एंबुलेंस से पहुंचा। लखनऊ स्थितआवास में रह रहे शोकाकुल परिजन पार्थिव शरीर के पहुंचने के लगभग 15 मिनट पहले सपरिवार पैतृक गांव पहुंच गए थे।

Pratapgarh: Martyr Lieutenant Commander Yogesh Tiwari's funeral took place with state honors, farewell with moist eyes
Pratapgarh : शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। - फोटो : pratapgarh

पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले लोगों ने योगेश भैया जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। एंबुलेंस जैसे ही घर की तरफ चला तो रास्ता अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों ने सैनिक के पार्थिव शरीर को घर ले जाने से मना करते हुए रास्ते के अवरुद्ध को हटाने की मांग करने लगे। पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने तहसीलदार से अवरुद्ध मार्ग को खाली कराने के लिए कहा तो तहसीलदार ने मामला हाईकोर्ट में होने की बात कही।

Pratapgarh: Martyr Lieutenant Commander Yogesh Tiwari's funeral took place with state honors, farewell with moist eyes
Pratapgarh : शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। - फोटो : pratapgarh

जेठवारा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण पार्थिव शरीर को घर तक ले जाने के लिए मान गए। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो उठा। राजकीय सम्मान के बीच हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 11 वर्ष अपने राष्ट्र के सेवा में समर्पित करने वाले नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड तथा राष्ट्रपति के सम्मान के साथ जिले का सम्मान बढ़ाया था।  सांसद संगमलाल गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, विश्वनाथगंज विधानसभा से सपा से पूर्व प्रत्याशी रहे संजय पांडेय आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh: Martyr Lieutenant Commander Yogesh Tiwari's funeral took place with state honors, farewell with moist eyes
Pratapgarh : शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता। - फोटो : pratapgarh

इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, उपजिलाधिकारी लालगंज राहुल यादव, तहसीलदार जावेद अंसारी, कानूनगो लीलापुर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, देवली लेखपाल मोहम्मद अकरम खान, चमरूपुर शुक्ला लेखपाल सेवालाल, सिधौर लेखपाल शरदचंद्र, मुल्तानीपुर लेखपाल धीरज पाल ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किया। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा, सीओ कुंडा जेठवारा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी लगाई गई थी। शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल भाई शिवेश तिवारी ने जब श्रद्धांजलि दी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। माहौल तब और ज्यादा गमगीन हुआ था जब लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी के परिजन भाई आशुतोष आशु, माता अन्नपूर्णा तथा बहनें पूनम, नीलम, विजया तथा कात्यायनी तथा चाचा नरेंद्र तिवारी एवं अधिवक्ता चाचा सत्येंद्र तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
Pratapgarh: Martyr Lieutenant Commander Yogesh Tiwari's funeral took place with state honors, farewell with moist eyes
Pratapgarh : शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो भारी भीड़ जमा हो गई। - फोटो : pratapgarh
जिलाधिकारी डॉ नितिन कुमार बंसल ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 50 लाख का चेक सांसद संगमलाल गुप्ता तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा की मौजूदगी में माता अन्नपूर्णा को सौंपा। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से डॉ. मो. इलियास एडीजेजी पास्को, अशोक तिवारी, जय भगवान पांडेय, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मणपुर पति राकेश सिंह. देवली पूर्व प्रधान मनोज सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य तूफान सिंह, हौसला प्रसाद ओझा, प्रेमनाथ पांडेय, जगत तिवारी विपिन तिवारी पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी उर्फ बड़े तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शीतला प्रसाद सरोज, पवन कुमार शुक्ला, कुंदन सिंह कांग्रेस नेता इंदिरानंद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मणपुर द्वितीय महेंद्र कुमार यादव उर्फ बबलू यादव, शिव पवन दुबे, सपा विश्वनाथगंज विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव, डब्लू, रामबरन, मनोज कुमार मौर्य , प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मणपुर दिनेश सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रथम बच्चा मिश्रा, उदय नारायण तिवारी उर्फ गुड्डू अजय तिवारी रूपम मिश्रा आदि रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed