फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Married woman dies after being hit by a tractor

प्रतापगढ़: ट्रैक्टर की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

Tue, 01 Sep 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Married woman dies after being hit by a tractor
पति के साथ बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रही विवाहिता की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के केदौरा निवासी प्रदीप साहू की नेहा (24) के साथ माह भर पहले शादी हुई थी। सोमवार को वह पत्नी के साथ बाइक से जेठवारा रिश्तेदारी गया था। शाम को बाइक से घर लौट रहा था। लालगंज कोतवाली के जलेसरगंज बाजार के समीप सामने से सरकारी खात्रान्न लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के नीचे दबने से विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक सहित ट्रैक्टर को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
युवती ने शादी का झांसा देकर गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सीओ को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने शादी के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की अठ्ठारह वर्षीय युवती का आरोप है कि गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी दिनों से दुष्कर्म कर रहा है। शादी की तैयारी के नाम पर उसने उससे दो लाख रुपये भी लिए। आरोप है कि बीते 11अगस्त को आरोपी ने युवती को शादी की तारीख की बात करने लिए बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी की बात पूछी तो युवक ने पांच लाख की दहेज की मांग पूरी होने तक शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सीओ जगमोहन सिंह ने कोतवाल को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की सफाई व जलनिकासी की उठाई मांग
स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में बार व बेंच की समन्वय बैठक हुई। एसडीएम रामनारायण की बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की साफ सफाई, वाटर एटीएम की जलनिकासी समेत जनता की सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश ने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र व लेखपालों द्वारा वरासत के मामले में जरूरतमंदों का उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की कमी के चलते तहसील में गंदगी फैली रहती है। जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां लगे वाटर एटीएम से निकलने वाले पानी की निकासी के प्रबंध करने का मामला उठाया। एसडीएम राम नारायण ने अधिवक्ताओं का आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का सामधान कराया जाएगा। उन्होंने शासन की संचालित योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए राजस्व कर्मियों से ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, विनय शुक्ला, रामकुमार पांडेय, टीपी यादव, देवी प्रसाद मिश्र, विकास मिश्र, रामलगन यादव, हरिशंकर द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, शहजाद अंसारी, मस्तराम पाल, शेष तिवारी, राकेश शुक्ला, विपिन शुक्ल, सुशील शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed