फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Magic driver shot dead after blowing dust

Pratapgarh: धूल उड़ाने पर मैजिक चालक की गोली मारकर हत्या

Wed, 13 May 2020 11:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 May 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Magic driver shot dead after blowing dust
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
 मैजिक से धूल उड़ने के विवाद को लेकर दबंगों ने चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से चालक के तीन साथी भी घायल हो गए। घायलों को लेकर पहुंचे परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। बाद में सभी को एसआरएन रेफर कर दिया गया। तनाव की खबर पर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरेशेख टेऊंगा निवासी अनिल उर्फ बबलू (40) पुत्र श्रीराम मैजिक चलाता था। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी मैजिक लेकर घर जा रहा था। कुछ दूरी पर नरवा का रहने वाला शाहरुख पुत्र जब्बार बाइक से खड़ा था। मैजिक से धूल उड़ने पर शाहरुख ने अनिल को गाड़ी धीमी गति से चलाने के लिए कहा। इसी को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


शाहरुख को अनिल की बात नागवार गुजरी। उसने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। बातचीत के दौरान ही शाहरुख अपने साथियों के साथ फायरिंग करने लगा। गोली लगने से अनिल उर्फ बबलू (40), रिंकेश (24) पुत्र प्रेमचंद्र, प्रदीप (30) पुत्र मनोज व रवि (27) पुत्र श्यामलाल घायल हो गए। शोरशराबा व फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गोली से घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह सुनते ही साथ आए लोग हंगामा करने लगे। जिससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। गोली से घायल अन्य लोगों को एसआरएन रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी अभय पांडेय ने फोर्स के साथ आरोपियों के घर दबिश दी, हालांकि वह हाथ नहीं लगे। तनाव की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed