फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Looted eight and a half lakhs on the strength of a pistol from the manager of Ponty Chadha's liquor warehouse

प्रतापगढ़ : हाईवे पर दिनदहाड़े शराब गोदाम के कैशियर से सवा आठ लाख रुपये और बाइक लूटी

Wed, 20 Oct 2021 07:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 07:20 PM IST
सार

महुली स्थित पोंटी चड्ढा ग्रुप के अंग्रेजी शराब के गोदाम से रुपये लेकर गार्ड के साथ बैंक जा रहा था कैशियर, बेल्हा देवी पुल के पास दो बाइक से आए छह बदमाशों ने की वारदात को दिया अंजाम, सूचना पर घटनास्थल का एसपी ने लिया जायजा, खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज।

Pratapgarh: Looted eight and a half lakhs on the strength of a pistol from the manager of Ponty Chadha's liquor warehouse
Pratapgarh : घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Pratapgarh

विस्तार

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे बदमाशों ने बैंक जा रहे पोंटी चड्ढा ग्रुप के शराब गोदाम के कैशियर से सवा आठ लाख रुपये और बाइक लूट ली। दो बाइक से आए छह बदमाश बेल्हा देवी पुल के पास वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए।


नगर कोतवाली के महुली में पोंटी चड्ढा ग्रुप का अंग्रेजी शराब का गोदाम है। यहां प्रयागराज निवासी अनिल मिश्र कैशियर और सूर्य नारायण पांडेय गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे अनिल मिश्र बाइक की डिग्गी में 8,25,388 रुपये रखकर शहर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने जा रहे थे। बाइक पर पीछे गार्ड सूर्य नारायण पांडेय बैठा था। कैशियर अनिल के अनुसार, बेल्हा देवी पुल से पहले दो बाइक से आए छह बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया।

मौका पाते ही बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें और गार्ड सूर्य नारायण को नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक और डिग्गी में रहे रुपये लेकर शहर और चिलबिला की ओर निकल गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में हाथ-पैर मारती रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए। 

विभीषण की तलाश में जुटी पुलिस 
महुली स्थित शराब गोदाम पर जिलेभर का कैश कलेक्शन जमा होता है। जिसे कैशियर अनिल मिश्र बैंक में जमा करते हैं। ऐसे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी थी कि अनिल मिश्र बड़ी रकम लेकर बैंक में जमा करने जाते हैं। वह रुपये बाइक की डिग्गी में रखकर ले जा रहे हैं। यह कैशियर, गार्ड के अलावा गोदाम में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को ही पता था। तभी तो बदमाश घटना के दौरान केवल बाइक लेकर भाग निकले। कैशियर व गार्ड को धमकाया तक नहीं। घटना के बाद पुलिस गोदाम में काम करने वाले विभीषण की तलाश कर रही है। कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों की काल डिटेल निकलवाई जा रही है।

कई दिनों से बदमाश कर रहे थे रेकी
शराब गोदाम के कैशियर से रुपये लूटने वाले बदमाश सरेआम हाईवे पर वारदात को अंजाम देने पहले से कई दिनों से रेकी कर रहे थे। बेल्हा देवी पुल के करीब ही चिलबिला पुलिस चौकी है। कोतवाली पुलिस घटना को पहले संदिग्ध मानती रही, मगर पटरी पर हेलमेट समेत अन्य सामान बेचने वालों से पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने के लिए हाथ-पैर चलाने लगी। पुलिस अनुमान लगा रही है कि हाईवे पर घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने पहले रेकी की थी। मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दे दिया।

भरतमिलाप की थकान उतार रही थी कोतवाली पुलिस
दिनदहाड़े हाईवे के किनारे शराब गोदाम के कैशियर से सवा आठ लाख रुपये की लूट की खबर मिलने के बाद भी पुलिस 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची। वैसे तो अक्सर घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर ही यातायात पुलिस चेकिंग करती रहती है, मगर मंगलवार को केवल होमगार्ड ड्यूटी बजा रहे थे। अवकाश के बाद बुधवार को बैंक समेत अन्य संस्थान खुल गए थे। मगर कोतवाली पुलिस भरतमिलाप व ईदमिलादुन्नबी का पर्व सकुशल संपन्न कराने के बाद थकान उतार रही थी। यदि सड़क पर पुलिस की चहलकदमी होती तो वारदात न होती।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed