{"_id":"60c61ca38ebc3e6b7230d6f6","slug":"pratapgarh-left-after-saying-triple-talaq-two-women-reached-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया, पुलिस के पास पहुंची दो महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया, पुलिस के पास पहुंची दो महिलाएं
Sun, 13 Jun 2021 08:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अलग-अलग स्थानों से तीन तलाक से पीड़ित दो महिलाओं ने कोतवाली स्थित महिला पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने घर से भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के ढिढुई गांव का है। गांव निवासी आसिया बानो का आरोप है कि पति इस्लाम ने तीन तलाक कहकर तीन वर्ष के बेटे सुल्तान के साथ उसे घर से भगा दिया है। पीड़िता ने तहरीर में एक लाख रुपये दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।
तहरीर में सास जिन्नतुल निशां, ननद नाजिया बानो तथा पति इस्लाम के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता का आरोप है कि उसका निकाह 7 जून 2015 को हुआ था। तब से ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 12 जून 2018 को पति ने तीन तलाक कहकर घर से भगा दिया। इस दौरान उसके जेवर भी ले लिए। उधर, पति ने तीन तलाक देने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरा मामला रठवत निवासी सलमा पत्नी राजू शाह का है। विवाहिता सलमा अपनी दो बेटियों सानिया एवं अरबिया के साथ महिला पुलिस चौकी पहुंची। उसने तहरीर में कहा है कि उसका निकाह वर्ष 2009 में हुआ था। पति पूर्व में उसे प्रताड़ित करते थे। वर्तमान में वह अपने मायके थी। जहां रविवार को उसे पता चला कि उसके पति जयपुर से दूसरी पत्नी लेकर आए हैं। यह सुनकर वह ससुराल आई और घर में रहने की जिद करने लगी। इस पर पति ने उसे पीटकर भगा दिया। बाद में तीन तलाक कहकर नाता तोड़ लिया।