{"_id":"5f5123558ebc3e54cb5344bd","slug":"pratapgarh-lansnayak-dies-while-on-duty-in-badrinath-pratapgarh-news-ald285288423","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : लांसनायक की बद्रीनाथ में ड्यूटी के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : लांसनायक की बद्रीनाथ में ड्यूटी के दौरान मौत
विज्ञापन
मृत सेना का जवान रवि शंकर। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
बीमारी से आर्मी के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना घर पहुंची तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। इधर सेना के जवान की मौत की जानकारी पर शाम करीब छह बजे लोगों का हुजूम उनके घर पहुंच गया।
कुंडा के कनावां अधार का पुरवा गांव निवासी रविशंकर सिंह पुत्र हरिकृष्ण बहादुर सिंह सेना में लांस नायक के पद पर थे। इन दिनों उनकी तैनाती उत्तराखंड के जोशीमठ में थी।
दो दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में हालत खराब होने पर उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उनकी मौत की सूचना घर आई तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। गुरुवार को दिनभर परिजन शव का इंतजार करते रहे। शाम करीब पांच बजे क्षेत्र के हजारों की संख्या में युवा सैनिक के परिजनों से संवेदना जताने पहुंचे। जवान के परिवार के ही ब्लाक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज ने बताया कि उनके रेजीमेंट के लोगों से लगातार बात हो रही है। शव शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक आने की बात कही जा रही है।

कुंडा के कनावा में डियूटी के दौरान मृत सेना के जवान रवि शंकर के शव के इंतजार में जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH