{"_id":"578688054f1c1b081b13eb76","slug":"pratapgarh-ki-khabar4","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को सफाईकर्मी नहीं कर सकेंगे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को सफाईकर्मी नहीं कर सकेंगे गुमराह
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के सफाईकर्मी अब अफसरों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। कार्यालय में बैठकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों की अफसरों को पल-पल की रिपोर्ट मिलती रहेगी। कूड़ा उठाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाया जा रहा है। नगर पालिका के 25 वार्डों में सफाई के साथ ही कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका के वाहन लगे हैं। वाहनों पर सफाईकर्मी ड्यूटी के समय रहते हुए कूड़ा उठाने के साथ उसे निस्तारित कराते रहते हैं। मौजूदा समय में मोहल्लों से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। अधिकारियों से मोहल्ले के लोग बार- बार कूड़ा उठाने वाले वाहन न आने की शिकायत करते रहते हैं। इससे परेशान पालिका प्रशासन ने अब कूड़ा उठाने वाले वाहनों में जीपीएस लगवाने जा रहा है। जिसकी मानीटरिंग नगर पालिका परिसर में सफाई प्रभारी के कक्ष में बैठकर की जाएगी। ट्रायल के तौर पर पहले दस वाहनों में जीपीएस लगाया जा रहा है। जिससे वाहनों की गलत लोकेशन बताने वाले कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लग सके। यदि सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो शेष वाहनों में भी जीपीएस लगाया जाएगा।
विज्ञापन